सरकार के स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के आह्वान को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस कर रही है। ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नए सिरे से कवायद की जा रही है।
छह ईट राइट किचन का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे
फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग छह ईट राइट किचन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के अपर निदेशक कुलदीप गैरोला के अनुसार-छह विद्यालयों में ईट राइट की व्यवस्था के लिए ये किचन बनाए जाएंगे, जिन्हें हम मार्डन किचन भी कह सकेंगे। इसके अलावा, टीन प्लेट, डिस्पले बोर्ड के माध्यम से फिट इंडिया और ईट राइट का संदेश प्रसारित किया जाएगा। जागरूकता के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाने भी प्रस्तावित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, नवरात्र में नए रूप में दिखेगी कैबिनेट; तीन मंत्रियों की होगी विदाई
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से स्वस्थ रहने का जो आह्वान किया है, उसे धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड कृतसंकल्प है। सरकार ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखंड बनाने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग संतुलित आहार पर ध्यान देना शुरू करें। मैं सभी से अपील करता हूं कि वह इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री