पहली बार गुरुवार को देहरादून से हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल हुआ। रेलवे के अधिकारी दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक के बीच इसे इलेक्ट्रिक ट्रेन का फाइनल ट्रायल मान रहे हैं।
इस ट्रायल के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन करने की तारीख घोषित कर दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली से उत्तर रेलवे के अधिकारी देहरादून पहुंचे हैं।
दोपहर दो बजे स्पेशल ट्रेन दून पहुंची, जिसमें नई दिल्ली से कमिश्नर (रेल सेफ्टी) शैलेश पाठक, चीफ इंजीनियर दयाल डोगरा, मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम प्रमोद कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर (अंबाला) मनोज पांडे समेत सुरक्षा, तकनीकी और संचालन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इलेक्ट्रिक इंजन वाली यह ट्रेन पांच कोचों की होगी।