फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ

Tue, 03 Jun 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होते ही भोलेनाथ के भक्त झूम उठे। वहीं हेमकुंड साहिब में भी यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक तीसरी बार बर्फ गिर चुकी है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढंके मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य श्रद्धालु झूम उठे। बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे हुए हैं। हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज धाम में सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और फोटो भी लिए।

वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य बनने के बाद केदारनाथ आने वाली दिल्ली की पहली सीएम हैं रेखा गुप्ता, पीएम मोदी पहुंचे छह बार
विज्ञापन


इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को दोपहर बाद यहां मौसम बदला और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ भी हो गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें