फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में 17 तक होंगे पहली मेरिट के दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में पहली मेरिट से दाखिले के लिए छात्रों को दो दिन का और मौका दिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश और रास्ते बंद होने के चलते यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

डीएवी में पहली मेरिट से दाखिले के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई थी। सोमवार को छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना और मुख्य नियंता डॉ. अतुल सिंह से तिथि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चूंकि पहाड़ में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से रास्ते बंद हैं। ऐसे में मेरिट फॉर्म भरने वाले दूर-दराज के छात्र कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। छात्र संगठनों की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश तिथि दो दिन बढ़ा दी है। प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने बताया कि छात्र 17 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। दाखिले का समय सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें