दूसरी बात यह सामने आई कि पोर्नोग्राफी अपलोड करने में जहां से इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ है, वह सूर्यकांत शर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा निवासी रानीगली भूपतवाला की आईडी पर है। एसटीएफ ने एसपी अपराध को इस बाबत मुकदमा दर्ज करने को पत्र भेजा। एसपी अपराध आयुष अग्रवाल ने सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दोनों ही लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
मंगलवार की सुबह चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला की ओर से इस संबंध में अखिल राठौर और सूर्यकांत शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि जहां से इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ है साइबर कैफे है ओर सूर्यकांत शर्मा उसे कैफे का मालिक है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।