कैलाश चंद कोविड के कहर के बाद कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था। वह 14 दिन का संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने बाद तीन दिन पहले ही घर पहुंचा था। किसे पता था कि घर पहुंचने के बाद ऐसा होगा। कैलाश के परिवार में उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
बंदूक किसके नाम पर है,पता लगा रही राजस्व पुलिस
राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मेहता ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि बंदूक किसक नाम पर है। उन्होंने बताया कि बंदूक काफी पुरानी है। लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है आरोपी युवक
मझेड़ा गांव में गैर इरादतन हत्या का आरोपी युवक विनोद चंद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने गलती से गोली चलने की बात कबूल की है।