त्यूणी में बच्चों की मौत पर जताया दुख
डीजीपी अशोक कुमार ने हाल में ही त्यूणी में दर्दनाक अग्निकांड में मासूम बच्चों की मौत पर दुख जताया। कहा की ये हादसा पीड़ा दायक रहा है। इस घटना से एक बार फिर हमें आग के प्रति अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। उद्योगों, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और बहुमंजिला इमारतों में कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ ही भवन मालिकों से अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करने की अपील की गई।
ये भी पढ़ें...Atiq Ashraf Murder: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद हरिद्वार में अलर्ट, यूपी से सटी सभी सीमाओं पर चेकिंग अभियान
एक लाख से अधिक लोगों को किया जागरूक
फायर सर्विस नीरू गर्ग ने बताया कि अलग-अलग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा पर मॉकड्रिल और जन जागरूकता कार्यक्रम कर एक लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में एडीजी अमित कुमार सिन्हा, एडीजी डॉ. वी मुरूगेशन, एडीजी एपी अंशुमान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी, इंडस्ट्रीयल और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस से जुड़े लोग मौजूद रहे।