फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधक रहे उत्तराखंड के जंगल: दो दिन से जल रहा कौड़िया का जंगल, विकराल रूप ले चुकी आग से भारी नुकसान

Mon, 28 Mar 2022 08:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (iगोपेश्वर, चमोली)

सार

इस साल अचानक गर्मी बढ़ने से मार्च महीने में ही वनाग्नि की घटनाएं होने लग गई हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत कौड़िया और बिरही रेंज के बांज, बुरांस और चीड़ के संयुक्त जंगल में शनिवार शाम को आग लग गई थी। शनिवार रात तक वन कर्मी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंच पाए, जिससे आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम करने में व्यस्त है और दूसरी तरफ मार्च महीने में ही चमोली के जंगल धधकने लग गए हैं। पीपलकोटी के पास कौड़िया के घने जंगल में शनिवार से आग लगी हुई है। आग को समय पर काबू नहीं किया जा सका, जिसके चलते आग पूरे जंगल में फैल गई। आग इतनी विकराल है कि आसपास के क्षेत्र में जबरदस्त धुआं फैला हुआ है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। 

विज्ञापन


इस साल अचानक गर्मी बढ़ने से मार्च महीने में ही वनाग्नि की घटनाएं होने लग गई हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत कौड़िया और बिरही रेंज के बांज, बुरांस और चीड़ के संयुक्त जंगल में शनिवार शाम को आग लग गई। शनिवार रात तक वन कर्मी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंच पाए, जिससे आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई।

बांज और बुरांस के पेड़ों को बड़ी मात्रा में क्षति
देखते ही देखते कई हेक्टेयर घना जंगल आग की लपटों में घिर गया। सैकड़ों पेड़ और वनस्पति जल गई। सुबह होने तक आग जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले चुकी थी। जहां कल तक घना जंगल था वहां धुएं की लपटें उठ रही हैं, जिससे पूरे बंड और पीपलकोटी क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। धुएं से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। इन दिनों जंगल में बुरांस खिले हुए हैं, आग लगने से बांज और बुरांस के पेड़ों को बड़ी मात्रा में क्षति हुई है। आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पूरा जंगल नष्ट हो सकता है। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला: 65 साल के बुजुर्ग को नौ साल की सजा, पैसों का लालच देकर की थी घिनौनी हरकत

विज्ञापन


-कौड़िया रेंज के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया गया है। जल्द से जल्द आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। - सर्वेश कुमार दुबे, डीएफओ बदरीनाथ वन प्रभाग।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें