फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जंगल में आग लगने से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड कर्मियों की बढ़ी मुश्किल

Mon, 19 Feb 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
जगलों में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
यहां जंगल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए आग को काबू में मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के समीप जंगल में आग लगने से सोमवार को करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

सोमवार को गोपेश्वर नगर के बीचोंबीच स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप वन पंचायत के जंगल में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग भड़क गई, जिससे जंगल के आसपास रहने वाले नगरवासियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

अाग - फोटो : demo pic
आसपास के लोगों ने पहले स्वयं ही आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह रांगड ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। कहा जंगल में अचानक भड़की आग के कारणों को पता नहीं लग पाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें