फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: इधर DJ पर गाना बजा, उधर दूल्हे पर बरसी लाठियां, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Mon, 19 Feb 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
एक शादी समारोह में दुल्हे के साथ जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां DJ  पर गाना बजा और उधर दूल्हे पर लाठियां बरसी। पढ़िए पूरी खबर..

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महेवड़ कलां में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस दौरान दो पक्ष के युवक आमने-सामने आ गए।

मारपीट में दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।  महेवड़ कलां गांव में जयपाल के बेटे की शादी थी, जिसमें देर रात तक डीजे बज रहा था। शादी में आए मेहमान और स्थानीय युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर

marriage line
कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। युवकों को समझाने के लिए आया दूल्हा समेत छह से से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली गई।

दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में गांव के जिम्मेदार लोग समझौता करा रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें