फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, अहम दस्तावेजों के जलने से बढ़ी मुश्किल

Fri, 16 Dec 2022 10:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यूनिवर्सिटी में मौजूद गार्ड ने रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ धुआं उठता देखा। गार्ड अन्य कर्मचारियों को लेकर वहां पहुंचा तो देखा कि रजिस्ट्रार कार्यालय और इससे सटे रिकॉर्ड रूम से आग की लपटें निकल रहीं थीं।
विज्ञापन
विवि कार्यालय में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) के रजिस्ट्रार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निकांड में हजारों दस्तावेज जलकर राख हो गए। विवि में मौजूद कर्मचारियों ने कुछ फाइलें आग के विकराल होने से पहले ही निकाल ली थीं। प्राथमिक पड़ताल मे आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, दमकल विभाग और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें...किस्मत का खेल: करोड़पति निकला भीख मांग गुजारा कर रहा बच्चा, पल भर ऐसे बदल गई जिंदगी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यूनिवर्सिटी में मौजूद गार्ड ने रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ धुआं उठता देखा। गार्ड अन्य कर्मचारियों को लेकर वहां पहुंचा तो देखा कि रजिस्ट्रार कार्यालय और इससे सटे रिकॉर्ड रूम से आग की लपटें निकल रहीं थीं। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी और वहां मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ फाइलों को भी रिकॉर्ड रूम से बाहर निकाल लिया गया। सूचना के करीब 20 मिनट बाद ही एक सेलाकुई और दो देहरादून से दकमल के तीन वाटर टेंडर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर आग पर पानी की बौछार शुरू की। 

विज्ञापन


चीफ फायर ऑफिसर राजेंद्र खाती ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। रजिस्ट्रार कार्यालय में नुकसान कम हुआ है। जबकि, रिकॉर्ड रूम में हजारों दस्तावेज जलकर राख हो गए। रजिस्ट्रार कार्यालय में लगे बिजली के उपकरण भी जलकर राख हो गए। आग लगने की मुख्य वजह जानने के लिए मौके पर जांच की जा रही है। नुकसान का आंकलन करने के लिए विवि और दमकल की टीमें लगी हुई हैं। 

संबद्धता सबंधी फाइलें जलीं 
रजिस्ट्रार कार्यालय के पास स्थित छोटे रिकॉर्ड रूम में आग लगी। बताया जा रहा है कि यहां पर कॉलेजों की संबद्धता संबंधी फाइलें रखी जाती हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ फाइलें जलकर राख हुई हैं। हालांकि, कुछ फाइलों को बचा लिया गया है। 
विज्ञापन


हौज रील तो थी, लेकिन चलाने वाला कोई नहीं 
आग पर काबू पाने के लिए यूनिवर्सिटी में सभी साजोसामान मौजूद थे। वहां पर हौज रील (पानी का पाइप) भी था, लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं था। कर्मचारियों ने वहां पर अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। 

मेरे कक्ष में आग लगी। यहां पर कुछ फाइलें और टीवी, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया है। आग के कारणों के बारे में कहना मुश्किल है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जो फाइलें जली हैं उनका भी पता किया जा रहा है कि वह किससे संबंधित थीं।
विज्ञापन

- आरपी गुप्ता, रजिस्ट्रार, यूटीयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें