फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी के जंगल में आग लगी, पांच घंटे बाद काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी वन प्रभाग के भद्रीगाड़ रेंज के कोड़ी बीट के जंगल में आग लग गई। आग से पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। वन विभाग की टीम ने पांच घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। जंगल में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मसूरी वन्यजीव विहार के रेंज अधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि कोड़ी बीट में सुबह छह बजे आग लगने की सूचना मिली। विभाग की 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग जंगल के ढलान और ऊंची पहाड़ियों में होने से बुझाने में काफी मुश्किल हुई। टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते समय टीम ने जंगली मुर्गी और पक्षियों के अंड़ों के घोंसलों को बचाया। हालांकि, आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें