फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली पर इमरजेंसी में आए 40 केस, चार लोग आग से झुलसे, कुछ मामूली हुए घायल

Sat, 02 Nov 2024 02:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

सुबह से देर शाम तक अस्पताल में 40 घायल और मरीज आए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले अधिकांश मरीज सांस में तकलीफ, घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़ने के थे।
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दीपावली में पिछले साल की तुलना में झुलसने के मामले कम आए। उप जिला अस्पताल विकासनगर की इमरजेंसी में 40 मरीज पहुंचे। इनमें चार आग से झुलसने वाले केस थे। सभी लोग ऊपरी तौर पर झुलसे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में दीपावली के दिन इमरजेंसी में एक मेडिकल अफसर और तीन शिफ्ट में दो स्वास्थ्यकर्मी तैनात थे। सुबह से देर शाम तक अस्पताल में 40 घायल और मरीज आए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले अधिकांश मरीज सांस में तकलीफ, घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़ने के थे।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री के कपाट...जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मामूली तौर पर घायल लोग भी पहुंचे थे। आग से झुलसने के केवल चार मामले आए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। दीपावली पर झुलसने वाले केस की संभावना को देखते पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, क्रीम और इंजेक्शन का स्टॉक रख लिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें