पुलिस के मुताबिक, फर्नीचर शॉप के गोदाम में तारपीन का तेल, वार्निश, व पेंट आदि अति ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। गोदाम में अधिक मच्छर होने के कारण घायल विवेक द्वारा माचिस से मार्टिन कोयल जलाते ही आग लग गई।
इस दौरान नीचे पड़े तारपिन के तेल में आग लगने से एक दम गोदाम में आग फैली गयी। विवेक को बाहर निकलने का भी मौका नही मिल सका, बड़ी मुश्किल से विवेक को बाहर निकला गया, जिसको इलाज के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया है ।