फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंद घर में धधकी आग, मरम्मत के लिए जोड़े एक लाख रुपये भी हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्खनवाला गांव में एक बंद मकान में अचानक आग लगने से घरेलू सामान, कपड़े और करीब एक लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि मकान मालिक राजेंद्र सिंह ट्रकों की मरम्मत का कार्य करते हैं और घटना के समय काम पर गए हुए थे। उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ बीमार माता से मिलने उम्मेदपुर गई थीं। घर पर ताला लगा था। दोपहर करीब एक बजे बंद मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में घरेलू सामान, कपड़े और मकान की मरम्मत के लिए रखे करीब एक लाख रुपये जल गए।

नहीं पहुंचे अग्निशमन वाहन
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा ने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। वहीं डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी नजाकत अली खान ने बताया कि सूचना मिलते ही वाहन रवाना किया गया था, लेकिन रास्ते में ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि आग बुझा दी गई है, जिसके बाद वाहन को वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें