बीते एक माह में निदेशालय स्तर पर फर्जी डिग्री से नियुक्ति के मामले में पकड़े गए इन शिक्षकों के खिलाफ पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। अब पांच शिक्षक कांति प्रसाद भट्ट, माया बिष्ट, विजय सिंह, राकेश सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ विभाग ने जरूरी कार्रवाई पूरी करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शेष छह शिक्षकों के मामले में निदेशालय से लिखित आदेश प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई के साथ निलंबन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
इधर, सूत्रों की मानें तो शिक्षा निदेशालय ने जनपद से सात और शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के बारे में भी जानकारी मांगी है। विभाग द्वारा संबंधित खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से जानकारी मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि बीएड की फर्जी डिग्री समेत अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों के मामले में ये शिक्षक शक के दायरे में हैं।