फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आखिरी महीने के सात दिन में आठ हजार करोड़ खर्च का अनुमान, वित्तीय स्वीकृतियां के संबंध में निर्देश

Tue, 25 Mar 2025 09:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमानों के तहत 16 मार्च तक 45648 करोड़ रुपये का राजस्व खर्च 36793 करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
पैसा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने के शेष सात दिनों में करीब आठ हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने 25 मार्च तक शासन स्तर से सभी वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


ये स्वीकृतियां अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर से होनी हैं। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमानों के तहत 16 मार्च तक 45648 करोड़ रुपये का राजस्व खर्च 36793 करोड़ हो चुका है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी बढ़ने लगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च आखिर में 4860 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च हो सकता है। सचिव वित्त ने वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने और संबंधित बिलों को कोषागारों व उपकोषागारों में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथियां भी निर्धारित कर दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें