आपने शादियां तो बहुत देखी होंगी लेकिन आज देखिएगा 19 साल की लड़की और 57 साल का लड़का। फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में उत्तराखंड की उर्वशी (19 वर्षीय) और सन्नी देओल (57 वर्षीय) की उम्र में पूरा 38 साल का अंतर है। उर्वशी का मानना है कि एक प्रोफेशनल एक्टर को उम्र के गैप से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं सन्नी देओल और उनके ऐसे बिहेवियर के चलते गजब की केमिस्ट्री रही।
धमाकेदार एंट्री
कोटद्वार निवासी उर्वशी रौतेला की बॉलीवुड में एंट्री धमाकेदार रही। पहली ही फिल्म उन्हें बतौर अभिनेत्री मिली। मॉडलिंग के कई खिताब जीतने वाली ऊर्वशी अब अपने बॉलीवुड करियर के लिए कांशियस है। उन्हें अपनी इस फिल्म ‘सिंह साहब दी ग्रेट’ से बेहद उम्मीदें हैं। दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में ऊर्वशी ने कहा कि मेरा और सन्नी जी का बिहेवियर और पसंद लगभग समान है। हम दोनों ही शॉय हैं। दोनों को ही लेट नाइट पार्टी में जाने का शौक नहीं।
टेबल टेनिस का शौक
दोनों को ही टेबल टेनिस खेलने का शौक है तो खाली समय में हम दोनों खूब टेबल-टेनिस खेलते थे। ऊर्वशी ने कहा कि इतनी आदतों के मिलने पर कभी लगा ही नहीं कि सन्नी जी और मेरी उम्र में इतना फासला है। वैसे भी मुझे लगता है कि एक प्रोफेशनल एक्टर के लिए उम्र मायने नहीं रखती।
परिवार संग देखें फिल्म
ऊर्वशी ने कहा कि यह फिल्म एक तरह से गदर पार्ट-2 है। इस फिल्म में तगड़ा एक्शन, रोमांस, और कॉमेडी है। यह एक लव-स्टोरी है जिसे हर कोई परिवार संग देख सकता है। ऊर्वशी ने बताया कि मेरी एक्टिंग की तारीफ सलमान खान और रणवीर सिंह भी कर चुके हैं। ऊर्वशी ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म जिसे भी देखनी है, सिनेमा हॉल में जाकर देखे ना कि डाउनलोड कर या फिर पाइरेटेड सीडी के जरिए।