फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती, अब तक 600 छात्रों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन

Tue, 21 Oct 2025 08:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती हैं। अब तक 600 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 26 पैरामेडिकल कॉलेजों में आयुर्वेद कोर्स की तीन हजार से अधिक सीटें हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के माध्यम से संचालित आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती है। अब तक आयुर्वेद के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छह छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जबकि पैरामेडिकल कॉलेजों में तीन हजार से अधिक सीटें है। नवंबर के पहले सप्ताह में आवेदन करने वाले छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।

भारतीय चिकित्सा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयुर्वेद फार्मासिस्ट, नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, टेक्नीशियन, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक कोर्स में प्रवेश के लिए आयु सीमा छूट दी है। अब 42वर्ष की आयु वाले भी इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में परिषद से मान्यता प्राप्त 26 आयुर्वेद पैरामेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में सीटों की कुल संख्या लगभग 3100 है। बीते वर्ष भी आधे से अधिक सीटें खाली रहीं। इस बार भी परिषद के सामने सीटों को भरने की चुनौती है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में दिवाली का जश्न: रोशनी से जगमग हुई देवभूमि, सियासी मेलजोल भी दिखा, उत्सव की देखें ये तस्वीरें

 

परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं का कहना है कि आयुर्वेद कोर्सों में प्रवेश की तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। इस बार आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ा कर 42 वर्ष की गईं। इससे आयुर्वेद कोर्सों में छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। नवंबर माह में काउंसलिंग कर कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें