फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के आगे पानी भरती नजर आई पुलिस

Fri, 20 Sep 2013 04:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में भले ही भाजपा के प्रदर्शन में पुलिस को राहत रही हो, लेकिन बीटीसी प्रशिक्षित संगठन ने जवानों की नाक में दम किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षितों में महज दस महिला प्रदर्शनकारी थीं, लेकिन उन्होंने काफी देर तक महिला कांस्टेबलों को छकाए रखा। आखिर एक वरिष्ठ अधिकारी ने जोश जगाया तो महिला कांस्टेबलों ने उन्हें खदेड़ा। भाजपा के प्रदर्शन के कुछ देर बाद करीब पचास बीटीसी प्रशिक्षित नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े।

पढ़ें, सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई, पुलिस से भिड़े

काफी देर हंगामे और धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने दस महिला प्रशिक्षितों को छोड़ बाकी सभी पुरुष प्रशिक्षितों को गिरफ्तार कर वाहन में बिठा लिया। लेकिन, ये महिलाएं मौके पर तैनात महिला कांस्टेबलों से जा भिड़ीं। तीखी नोकझोंक के बाद माहौल गरमा गया, लेकिनमहिला कांस्टेबल बैकफुट पर नजर आईं।
विज्ञापन


पढ़ें, दून में भी कार्यकर्ता बोले नमो-नमो

इस बीच एक एएसपी रैंक के अधिकारी ने एक महिला प्रदर्शनकारी को महिला कांस्टेबल को देख लेने की धमकी देते सुना तो वह नाराज हो गए। अधिकारी ने महिला कांस्टेबल को कहा, वे दस हैं और तुम सौ। तुम फोर्स की महिलाएं हो। दम नहीं है क्या, जो ये दस तुम पर भारी पड़ रही हैं। इसके बाद तो महिला कांस्टेबलों में जोश आ गया। उन्होंने सारी महिलाओं को खदेड़ कर पुलिस की बस में बैठा दिया।
विज्ञापन


थप्पड़ खाकर खोया होश
महिला प्रदर्शनकारियों को बस में बिठाते वक्त एक ने महिला कांस्टेबल को कुछ अपशब्द कह दिए। इससे खफा महिला कांस्टेबल ने प्रदर्शनकारी महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे दून अस्पताल ले जाया गया, वहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें