दूरस्थ क्षेत्र चमोली के सबाड़ का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि वहां से सबसे अधिक गैलेंटियर्स अवार्ड प्राप्त सैनिक हैं।
नए सैनिक गृह बनेंगे, पुरानों की हालत सुधरेगी
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सैनिकों का अधिक आना-जाना रहता है वहां नए सैनिक विश्राम गृह बनाए जाए। पुराने जर्जर सैनिक विश्राम गृहों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
सेना की भर्ती की ट्रेनिंग सेंटर को भूमि तलाशें
उन्होंने सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले बच्चों को गढ़वाल मंडल में उपनल के स्वामित्व वाली भूमि पर ही प्रशिक्षण के लिए अवस्थापना जुटाने और कुमाऊं मंडल में प्रशिक्षण तथा विश्राम स्थल के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए।