फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी संवेदनशीलता व जिम्मेदारी से काम करें : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल से लोक भवन में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से लोक भवन में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दें। कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अधिकारियों को उत्तराखंड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को समझने, स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक व नवाचार के उपयोग से योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सकता है। इस मौके पर प्रशिक्षु अधिकारी अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह, स्नेहिल कुंवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें