सीएम धामी ने कहा, इसी शिक्षा सत्र 2026-27 से शुरु होगा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। सीएम ने कहा, विद्यालय सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही शुरु किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है।
नए केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा एक से पांचवीं तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता एवं स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दी जाएगी।