फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग, होटलों के रिकॉर्ड भी खंगाले

Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमाओं के बैरियरों के साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से पूछताछ के साथ उनका सत्यापन भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सीमावर्ती चेकपोस्टों पर पुलिस की टीमें लगातार तैनात हैं। आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ उनमें सवार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का विशेष फोकस बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर है।

ऋषिकेश: लापता रिजॉर्ट संचालक का शव गंगा में मिला, दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमें होटल, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउसों में भी जांच कर रही हैं। यहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें