फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाएं तैयार, मिस इंडिया बनने का आया मौका

Thu, 04 Feb 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप फेमिना मिस इंडिया बनने की चाह रखती हैं तो यह मौका आने वाला है। इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए।
विज्ञापन


इसके लिए दून में 6 फरवरी को ऑडिशन होने हैं। होटल सॉलिटेयर में यह ऑडीशन होंगे। इस ऑडीशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है।

पहले आवेदन न कर पाने वाली मॉडल्स 6 फरवरी को ही सुबह दस बजे से होटल सॉलिटेयर में ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एफबीबी फेमिना मिस इंडिया की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आयु 16 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईट 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। यहां से विजेता मॉडल्स दिल्ली जाएंगी। सिन्मिट कम्युनिकेशंस के निदेशक दिलीप सिंधि ने बताया कि मिस इंडिया के लिए आवेदन करने वाली युवतियों की सगाई भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बताया कि अधिक जानकारी के लिए उन्हें 9837391746 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि sinmitcommunications@gmail.com पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें