फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: महिला एथलीट ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आपबीती बेहद शर्मनाक

Thu, 27 Dec 2018 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एथलीट ने फौजी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म करने और 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एथलीट ने सिविल लाइंस कोतवाली में फौजी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फौजी यूपी के बागपत का रहने वाला है तो युवती मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव की निवासी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फौजी से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह एथलीट है और रुड़की में मैराथन में हिस्सा लेने आती है।

करीब सात माह पूर्व भी वह मैराथन में भाग लेने रुड़की आई थी। इस दौरान उसकी बागपत के एक गांव निवासी फौजी से मुलाकात हुई थी। यहां दोनों में गहरी जान पहचान हो गई।

कुछ दिन पूर्व फौजी ने फोन कर उसे रुड़की बुलाया। उसके बुलाने पर युवती रुड़की आ गई। इसके बाद फौजी ने उसे विश्वास में लेकर हरिद्वार घूमने की बात कही तो वह उसके साथ हरिद्वार चली गई। आरोप है कि फौजी उसे लेकर एक होटल गया और कमरे में उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी।
विज्ञापन

युवती के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक पीकर वह बदहवास हो गई। आरोप है कि बदहवास होने के बाद फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब वह होश में आई तो फौजी ने किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से उसने परिजनों को भी नहीं बताया। आरोप है कि इसके बाद फौजी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और उसने स्कूटी खरीदने के लिए जो 60 हजार रुपये जमा किए थे, वह भी ले लिए।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस फौजी पर आरोप लगाए गए हैं, उससे भी संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें