कुमाऊं मंडल में जांच के लिए भेजे 200 खाद्य सैंपल
कुमाऊं मंडल के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत जिले में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 200 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के समय 100 किलो से अधिक घटिया खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया। वहीं, गढ़वाल मंडल के तहत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जिले में दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल एकत्रित किए गए।
हरिद्वार में छापामार कर पकड़ी नकली पनीर
एफडीए की टीम ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर में छापामार कर नकली पनीर पकड़ा है। जांच में पाया गया कि मिल्क पाउडर व वनस्पति तेल से पनीर बनाने के बाद उसे जमाने के लिए एसिड का प्रयोग किया जाता था। मिलावट पर दो पनीर व एक दूध का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया।