एफबीबी मिस इंडिया-2016 के ऑडिशन में 80 सुंदरियों ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इंट्रोडक्शन, कैटवॉक और आत्मविश्वास का स्तर परखने के बाद चारों मॉडल्स को अगले चरण के लिए शार्ट लिस्ट किया गया।
रविवार को होने वाले राउंड में चारों अपनी प्रतिभा रैंप पर दिखाएंगी। शनिवार को आईएसबीटी बाईपास स्थित एक होटल में ऑडिशन राउंड आयोजित किया गया। अलग-अलग राउंड में मॉडल्स की प्रतिभा के आधार पर 80 में से 20 मॉडल्स पहले चरण में चुनी गईं।
दूसरे चरण में 20 में से डीएवी की मनदीप कौर, मेडिकल कॉलेज की मनश्वेता कुनियाल, एमआईटी की अदिति शुक्ला और आईएमएस विवि की गौरी मेहता को अगले राउंड के लिए चुना गया। एनी सिंह और आफरीन ने मॉडल्स को जज किया।
उन्होंने बताया कि इस साल एफबीबी फैमिना मिस इंडिया को हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, चंडीगढ़, देहरादून, अहमदाबाद, गोवा, नागपुर, पुणे, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, भोपाल और चेन्नई में ऑडिशन हो रहे हैं। इसके बाद तीन रिजनल फाइनल दिल्ली, अहमदाबाद और बंगलुरू में आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दौर का ऑडिशन मुंबई में होगा।