फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु दारोगाओं को बदला, जांच को कोई पता नहीं

Fri, 15 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दारोगा रैंकर परीक्षा में मेरिट के आधार पर तीन नए अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को पीटीसी नरेंद्रनगर में दाखिल करा दिया गया, जबकि उनके बदले तीन प्रशिक्षु सेंटर से बाहर हो गए। उधर, चूक की जांच कौन करेगा, इस मामले में अभी कोई आदेश निर्गत नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दारोगा रैंकर परीक्षा में 279 अभ्यर्थी वरिष्ठता के आधार पर चयनित हुए थे। प्रशिक्षण शुरू होने के बाद देहरादून, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के तीन अभ्यर्थियों ने बुधवार को करेक्टर रोल के नंबर न जुड़ने पर आपत्ति जताई थी।

डीजीपी ने कराई थी जांच
डीजीपी बीएस सिद्धू द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मेरिट के आधार पर तीन नए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण सेंटर भेजने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को तीन प्रशिक्षु ट्रेनिंग सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन


मेरिट में पिछड़े तीन अभ्यर्थियों को सामान समेत वापस भेज दिया गया। एडीजी प्रशासन राम सिंह मीणा ने बताया कि जल्द ही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें