फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी पिता ने मासूम को मारा: पत्नी से लड़ाई में चार माह की बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

Tue, 10 May 2022 10:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)  

सार

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के कुनारा गांव में पत्नी से झगड़ने के दौरान गुस्साए पति ने अपनी चार मार की बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के कुनारा गांव में पति, पत्नी की आपसी लड़ाई में चार माह की बच्ची की जान चली गई। पत्नी ने पति पर बच्ची को जमीन पर पटक कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


विकासखंड मोरी के कुनारा गांव में सोमवार रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस संबंध में पत्नी सुनीता ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुनीता ने बताया कि उसका पति बजरंगी अक्सर उससे झगड़ता है। सोमवार रात भी वह किसी बात पर उससे झगड़ पड़ा। इसी दौरान बजरंगी ने सुनीता की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

सुनीता बच्ची को पीएचसी मोरी में लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता व बजरंगी की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। बजरंगी बलरामपुर यूपी का निवासी है और शादी के बाद कुनारा गांव में रह रहा है। थानाध्यक्ष मोरी मोहन मोहन कठैत ने बताया कि सुनीता की शिकायत पर बजरंगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें