फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल तक सगी बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा पिता, बहन को पता लगा तो उठाया ये कदम

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिता द्वारा 14 वर्षीय सगी बेटी से डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेहमानदारी में आई पीड़िता की बुआ ने जानकारी होने पर अपने दरिंदे भाई का राज खोल दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की बुआ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 506 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा है। 

क्षेत्र के यूपी बॉर्डर स्थित एक गांव निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति की पत्नी की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके साथ मासूम 14 वर्षीय व और 9 वर्षीय बेटी और पुत्र (6) रहता है। उक्त व्यक्ति के दो पुत्र पंजाब में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात को उक्त व्यक्ति की बहन घर पर आई थी। रात करीब 12 बजे आरोपी पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर आरोपी पिता मारपीट पर उतारू हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बीच बचाव में पीड़िता और उसकी बुआ को चोट आई। हंगामा होने पर पड़ोसी युवक मोनू मौके पर आ पहुंचा। आरोपी ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात जैसे-तैसे कटने पर रविवार सुबह पीड़िता ने बुआ को आपबीती सुना डाली। पीड़िता ने बताया कि पिता डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता है।

पीड़िता की बुआ ने अपने दरिंदे भाई की करतूत ग्रामीणों और पुलिस को बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए रुद्रपुर भेजा है।

पीड़िता की बुआ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि महीनेभर पहले ही एक अन्य घटना में बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस आरोपी पिता सहित दो लोग गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें