फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नाबालिग बेटी का तीन लाख रुपये में किया सौदा

Thu, 17 Aug 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
minor marriage
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में इंसानियत को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने तीन लाख रुपये में अपनी नाबालिग बेटी की शादी का सौदा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं से समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुरोला तहसील मुख्यालय से मात्र पांच किमी की दूरी पर खिलाड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई गई। पिता ने अपनी बेटी को तीन लाख रुपये में बेचकर हरियाणा गुड़गांव के व्यक्ति से शादी करवा दी। शादी 15 अगस्त रात को हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

दूल्हे की तलाश में है पुलिस

minor marriage
शादी होने के बाद बारात लेकर वापस हरियाणा जाते वक्त पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दुल्हन का चाचा उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने दो महिलाएं व दो बच्चे समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें बर्निगाड़ से पकड़ा गया। सभी हरियाणा भागने की फिराक में थे। दुल्हन को उसके चाचा के साथ पुरोला से कुछ दूर पकड़ा गया। दोनों को पुरोला लाया गया। दुल्हन की उम्र 17 वर्ष एक माह है। पुलिस के अनुसार दूल्हे सहित पांच लोग अभी फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें