फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को घर में अकेला पाकर ससुर ने की हद पार

Thu, 04 Feb 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बहू से रेप का प्रयास और मारपीट के आरोपी ससुर सहित पति, सास पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि 27 जनवरी को वह घर में अकेली थी। आरोप था कि मौका पाकर ससुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। बमुश्किल ससुर के चंगुल से छूटकर उसने घटना की जानकारी मायके पहुंचकर दी।

आरोप था कि मामले की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा विवाहिता ने सास व पति पर अक्सर मारपीट का भी आरोप लगाया। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी ससुर, पति, सास के खिलाफ धारा 323/354/ 504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें