200 युवा ले सकते हैं प्रशिक्षण
यह इंडोर स्टेडियम दो माह बाद खेलने के लिए तैयार हो जाएगा। यही नहीं इस स्टेडियम में स्थानीय युवा भी खेल सकते हैं और प्रशिक्षण ले सकते हैं। उनसे बहुत कम सुविधा शुल्क लिया जाएगा जिससे बिजली और पानी के बिल का भुगतान किया जा सके। यहां एक साथ 200 युवा प्रशिक्षण ले सकते हैं।
इधर, क्षेत्र के खेल प्रेमी गजेंद्र नौटियाल, प्रमोद रावत, डॉ. बिरेंद्र चंद आदि ने कहा कि यमुनाघाटी में कहीं भी बैंडमिंटन का इंडोर स्टेडियम नहीं है। शरीर को फीट रखने के लिए खेल जरूरी हैं। इस स्टेडियम से बैंडमिंटन और टेटे खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। संवाद
ये भी पढ़ें...Dehradun: पुलिसकर्मियों की पारिवारिक कलह मिटाने के लिए बनेगी समिति, हफ्ते में दो बार होगी काउंसिलिंग
स्टेडियम में है दो वुडन कोर्ट
गांव के निकट सौली कस्बे में बनाए गए बैडमिंटन व टेबिल टेनिस के इंडोर स्टेडियम में दोनों खेलों का एक-एक वुडन कोर्ट बनवाया गया है। इंडोर स्टेडियम करीब 100 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है।