फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़ों के गम में चल बसे पिता, पिता के गम में बेटे ने तोड़ा दम

Sat, 05 Nov 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजरौ/गुप्तकाशी
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मौत का सदमा बर्दाश्त करना हर किसी के बस में नहीं। ऐसा ही हुआ जब एक पिता अपने बेटों की मौत का गम न सह सका और बेटा पिता की मौत का।
विज्ञापन


पौड़ी जिले में मैक्स दुर्घटना में दो बेटों की मौत का सदमा उनके पिता बर्दाश्त नहीं कर सके, तो केदारघाटी में पिता की अंत्येष्टि के दौरान मुखाग्नि देते वक्त पड़े दौरे से बेटे की मौत हो गई। दोनों हादसों ने शोकाकुल परिजनों और रिश्तेदारों को भीतर तक हिला कर रख दिया।

पौड़ी जिले के बैजरों में बृहस्पतिवार को हुआ मैक्स हादसा बीरोंखाल ब्लॉक के बमराड़ी गांव निवासी बिहारीलाल के परिवार पर भारी गुजरा। बिहारीलाल के तीन बेटे थे। सड़क हादसे में सुनील कुमार (35) और अर्जुन कुमार (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बेटों की मौत की खबर मिलते ही चल बसे

death
बृहस्पतिवार को घटना के संबंध में उनके वृद्ध और बीमार पिता बिहारीलाल को नहीं बताया गया। शुक्रवार को जब उन्हें हादसे की जानकारी दी गई तो वे बेटों की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया।

इसी तरह केदारघाटी के ल्वारा गांव में कुछ समय से बीमार चल रहे 81 वर्षीय वृद्ध श्याम लाल का बुधवार रात निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को कुंड में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जा रही थी।

उनके पुत्र शिशुपाल लाल (51) जैसे ही चिता को मुखाग्नि देने लगे, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में पहले पिता और बाद में बेटे की भी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें