धौंतरी के भेटियारा गांव में एक पिता ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत में सुधार होने पर उसके नाना के घर भेज दिया गया। आरोपी पिता घर से फरार है।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बताया कि घटना के मामले में बच्ची के पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, किशोर न्याय देखरेख संरक्षण अधिनियम की धारा 75 और घरेलू हिंसा 498-ए में मामला दर्ज किया गया है।