हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर गाजोवाली के पास सोमवार अपराह्न रोडवेज बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब पिता दोनों बेटों को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनाक्रम के मुताबिक गाजोवाली गांव निवासी हरीशपाल पुत्र हरस्वरूप सोमवार अपराह्न श्यामपुर स्थित श्रीराम विद्या मंदिर में पढ़ने वाले दोनों बेटों अनमोल (10) और विशेष (12 ) को स्कूल से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।