सरकार ने किसानों को दीवाली से पहले ही एक खास तोहफा दिया है। एक एक्टूबर से प्रदेश के किसानों को यह सुविधा मिलने जा रही है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
प्रदेश के लघु, सीमांत एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों के लिए सस्ते ऋण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे किसानों को दो फीसदी की ब्याज दर पर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
कैबिनेट के फैसले के बाद बुधवार को इस संबंध में शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है। किसानों को सस्ता ऋण देने की योजना का आगाज एक अक्तूबर को पीठसैंण से किया जाएगा।