फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान के साथ सबने मिलकर गाया ‘तुम हो तो...’

Sun, 06 Oct 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी के ‘थॉम्सो-2013’ में ‘भाग मिल्खा भाग’ के हीरो फरहान अख्तर ने अपने गानों और म्यूजिक से धूम मचाई। जिसे सुनकर हर कोई दिवाना हो गया। ‘फरहान लाइव बैंड नाइट’ के इस कार्यक्रम में देखकर और सुनकर हर कोई झूमता हुआ नजर आया।
विज्ञापन


‘थोम्सो-2013’ का आखिरी और सबसे जबरदस्त इवेंट माने जाने वाला ‘एक्सहिलेरेशन’ में इस बार फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और प्ले बैक सिंगर आदि के रुप में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर का ‘फरहान लाइव बैंड नाइट’ नाम से शो हुआ।

तस्वीरों में देखें..थॉम्सो के विभिन्न रंग और भी बहुत कुछ

फरहान...फरहान... की आवाज से पूरा ग्राउंड गूंजा
इस शो का थोम्सो-2013 में बेसब्री से इंतजार था। शो का दिन आया तो रविवार शाम से ही छात्राओं का हुजूम एबीएन ग्राउंड में पहुंच गया। जब फरहान स्टेज पर आए तो सभी की दिलों की धड़कने तेज हो गई। फरहान को देखते ही फरहान...फरहान...फरहान... की आवाज से पूरा ग्राउंड गूंज उठा।
विज्ञापन


फरहान भी यह देखकर बेहद खुश हो गये। उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फेंस को अभिवादन दिया। इसके बाद उनकी टीम ने जबरदस्त म्यूजिक पेश किया। और फिर शुरू हुआ फरहान के गानो का जादू।

तस्वीरों में देखें...धुन और 'हुस्न' का जलवा...

गानों की फरमाइश होती रही
फरहान ने रॉक ऑन फिल्म के ‘रॉक ऑन...’ रॉक ऑन सेनेरिटा... ‘तुम हो तो...’, ‘सोचा है...’ और ये जिंदगी न मिलेगी दुबारा फिल्म के ‘तो जिंदा हो तुम...’ आदि सहित कई सुरपरहिट गाने गाये। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई ‘भाग मिल्खा भाग’ के गाने और डायलॉग भी बोले।

साथ ही शायरी भी सुनाई। फरहान गाने गाते रहे और दर्शकों की गाने सुनने की फरमाईश भी बढ़ती गई। बार-बार दर्शकों की ओर से गानों की फरमाइश होती रही। गाने सुनकर तालियां, सीटियों और हुटिंग से पूरा आईआईटी गूंज रहा था। देर रात तक चले इस शो ने ऐसा समां बांधा की हर कोई मस्ती में झूमता नजर आया।

पढें, खुलासाः बंधक बनाकर करवाता था देह व्यापार

शो में बरती गई कड़ी सुरक्षा, बिन आई कार्ड नहीं दिया प्रवेश
‘फरहान लाइव बैंड नाइट’ शो में जबरदस्त सिक्योरिटी रही। शो के स्थान यानी एबीएन ग्राउंड को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पूरी तरह से घेरे रखा। शाम से ही पूरे मैदान की सिक्योरिटी गाड्ऱ्स ने किलेबंदी किये रखी। गेट पर भी कड़ी चेकिंग की जा रही थी। शो के लिए केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी गई। जिनके पास आइडी कार्ड था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें