फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन को जा रहा था परिवार, लेकिन रास्ते में हो गया हादसा, एक की मौत व 10 जख्मी

Sat, 14 Jul 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
car accident - फोटो : file photo
विज्ञापन

देहरादून से प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन को जा रहे एक परिवार की कार घट्टूगाड़ के समीप 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि छह मासूमों समेत 10 लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया। बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक निरंजनपुर, पटेलनगर, देहरादून निवासी एक परिवार शुक्रवार तड़के पांच बजे नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहा था। इस बीच नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ में कार चला रहे लोकेश कुमार (27) पुत्र धर्मवीर को झपकी आ गई और उनकी कार 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत खतरे से बाहर

aiims rishikesh
दुर्घटना में सुमन (45) पत्नी स्व. बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में अन्य सवार 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका के शव और घायलों को खाई से बाहर निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एम्स भिजवाया गया। घायलों में विपिन (18) पुत्र मामचंद, लोकेश व उनकी पत्नी नीतू (26), बेटा अर्जुन (5), अंशिका (3), सुमन का पुत्र अभिषेक (4), कुंती देवी (28) पत्नी सुखपाल व उनका बेटा मुकुल (6), खुशी (4) और कपिल (3) शामिल हैं।  

उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि  मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बताया कि घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उपनिरीक्षक के अनुसार परिवार देहरादून से नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें