वायरल होने वाली जानकारियों की सत्यता जानने के लिए सेल एक प्लेटफार्म की तरह काम करेगा। इसकी वेबसाइट पर जनहित में जारी सरकारी सूचनाएं और आदेश भी उपलब्ध रहेंगे। वेबसाइट से कोई भी व्यक्ति संपर्क साध कर प्रदेश से जुड़ी वायरल सूचना की पुष्टि कर सकेगा। प्राकृतिक आपदा, बड़ा हादसा या बवाल होने पर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल होने वाली गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग कर सही जानकारी अपलोड की जाएगी।
गलत सूचनाएं अपलोड करने वाले रडार पर
गृह विभाग सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं अपलोड कर जनता में भ्रम फैलाने वाले शरारती तत्वों को अपने रडार पर लेगा। शांति भंग करने वाली गलत सूचनाओं को पुलिस प्रशासन से तुरंत साझा किया जाएगा।
सोशल मीडिया में कई बार गलत और भ्रामक जानकारियां वायरल होकर बड़े बवाल का सबब बन जाती हैं। हमारा असल मकसद फर्जी ऑनलाइन सूचना का पता लगाकर जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाना है। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल बनाया जाएगा।
- नितेश कुमार झा, सचिव गृह