उन्होंने कहा कि एलएंडटी और फ्रांस की सफरान जैसी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी से भारत में विशिष्ट रक्षा तकनीकों का निर्माण संभव होगा। इससे विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उत्पादन टीम को बधाई देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत में चंडीगढ़ से के-9 वज्र कार्यक्रम के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइटों का पहला बैच भेजा गया है। दोनों उपलब्धियां के-9 वज्र परियोजना में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।