दिवाली के प्रदूषण और वातावरण में आद्रता की कमी ने आखों के लिए समस्या पैदा कर दी है। लोगों की नजर धुंधली होने लगी है। इससे कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में वायरल और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के हर रोज चार से पांच मामले सामने आ रहे हैं।
दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. शांति पांडेय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में नमी भी कम हो गइ्र है। इसका सीधा पर आखों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही पटाखों से हुए प्रदूषण की वजह से भी नजर धुंधली होने लगी है।
इससे आखों में जलन, खुजली, सूखापन और पलक खोलने-बंद करने में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से टियह फिल्म भी जल्दी टूट रही है। चिकित्सक के अनुसार लोग नजर के सामने धुंधलापन छाने की शिकायत के साथ ओपीडी में पहुंच रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। डॉ. शांति ने बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रोप न लेने की सलाह दी है। साथ ही स्टेरॉयड युक्त आई ड्रोप से दूर रहने की हिदायत दी है।
ये भी पढ़ें...चिंताजनक: पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं
ये बरतनी होगी सावधानियां
1- आंख को साफ पानी से धुलें
2- स्क्रीन टाइम को कम करें
3- अधिक ठंड होने पर बाहर न निकलें