फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 18 Nov 2026 02:52 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी में एकत्रित होकर प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताएं सचिवालय कूच करने पहुंचीं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले वे कई दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना दे रही थीं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चिंताजनक:  पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं

आशाओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने का एलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें