फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आई फ्लू की चपेट में आ रहे स्कूली छात्र, प्रबंधन ने संक्रमितों को स्कूल न आने की दी सलाह

Wed, 09 Aug 2023 02:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सीएचसी साहिया के अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि बीते एक सप्ताह में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे लेकर स्कूलाें को भी एडवाइजरी जारी की गई है। बताया कि संक्रमित व्यक्ति के तौलिए का इस्तेमाल न करें। बार- बार हाथों और आंखों को धोएं।
विज्ञापन
eye flu - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में भी आई फ्लू की बीमारी पैर पसार रही है। छात्र संक्रमित हो रहे हैं। लक्षण दिखाई देने पर प्रबंधन ने छात्रों को स्कूल न आने की सलाह दी है। एक सप्ताह से साहिया क्षेत्र में आई फ्लू के मामले बढ़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में रोजाना 30-35 आई फ्लू से संबंधित मरीज आ रहे हैं। जिसमें से 10-15 संख्या छात्रों की है।

विज्ञापन


संक्रमित छात्रों की आंखें सूजी हुई और लाल हो रही हैं। राजकीय इंटर काॅलेज साहिया के छात्र आशीश रावत, विवेक,पूरण आदि ने बताया कि आंखों में जलन व सूजन के साथ ही दर्द हो रहा है। जिससे पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, मलबे में दफन तीन बच्चों में से दो की गई जान, कोटद्वार में एक की मौत

प्रधानाचार्या सोनिया रानी ने बताया कि जिन बच्चों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। विद्यालय में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएचसी साहिया के अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि बीते एक सप्ताह में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इसे लेकर स्कूलाें को भी एडवाइजरी जारी की गई है। सफाई का विशेष ध्यान रखे। संक्रमित व्यक्ति के तौलिए का इस्तेमाल न करें। बार- बार हाथों और आंखों को धोएं। उन्होंने बताया कि नमी के चलते यह संक्रमण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें