फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को बर्फीले क्षेत्रों में अब अतिरिक्त भत्ता 

Thu, 08 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बर्फ से ढके और दुर्गम इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त भत्ता देने की तैयारी की जा रही है। इन्हें वेतन और अन्य भत्तों के अलावा प्रतिदिन तीन सौ रुपये अलग से दिए जाएंगे। चुनावी वर्ष में सरकार यह फैसला लेने जा रही है। हालांकि इसी तर्ज पर अन्य सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में रोष पनपने को लेकर कुछ संशय भी है।
विज्ञापन


प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर आदि जिले ऐसे हैं, जहां पुलिसकर्मियों को रोजमर्रा की ड्यूटी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने असुविधाओं को देखते हुए अतिरिक्त भत्ते की मांग की है।

पुलिस महकमे ने भी उनकी मांग के संबंध में प्रमुख सचिव गृह को एक पत्र लिखा है, जिसमें बर्फ से ढके और दुर्गम इलाकों में  तैनात पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन तीन सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाने की सिफारिश की गई है। गृह विभाग भी इस प्रस्ताव पर सहमत है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष होने के चलते जल्द ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। हालांकि इसमें नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती समेत अन्य मानक बनाए जाएंगे। प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि फिलहाल इस पर चर्चा की जा रही है।

पीपीएस ने मांगा आईपीएस के बराबर वर्दी भत्ता
पुलिस महकमे में तैनात पीपीएस अफसरों ने आईपीएस अफसरों के बराबर वर्दी भत्ते की मांग की है। इस संबंध में गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें मौजूदा वर्दी भत्ते को कम बताते हुए इसे बढ़ाने को कहा गया है। खबर है कि इस बिंदु पर शासन सहमत है और जल्द ही इस बाबत आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें