फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को मिलेगा सौ रुपये अतरिक्त भत्ताः सीएम रावत

Wed, 07 Dec 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने होमगार्ड को सौ रुपये अतरिक्त भत्ता दिए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में सिविल डिफेंस की पांच नई यूनिट खोली जायेगी।
विज्ञापन


रायपुर में 16वीं रितिक परेड को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि देहरादून में अभी तक होमगार्ड को 400 रुपए भत्ता मिलता था जो दूसरे जिले में पोस्टिंग पर 500 पर मिलेगा। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान भी होमगार्ड को 400 रुपए भत्ता दिया जाएगा।

रावत ने कहा कि राज्य में 10,000 होमगार्ड भर्ती होंगे। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक देहरादून में सिविल डिफेंस यूनिट को बढ़ाकर राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में नई यूनिट खोली जाएंगी।
विज्ञापन


मंत्रियों की कमेटी में होमगार्ड को लेकर अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। इस दौरान होमगार्ड मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि होमगार्ड जवानों के लिए पहले से बेहतर योजनाएं बनी है।

विभाग में लंबित कई समस्याओं का समाधान हो गया है। जल्द विभाग में यह बदलाव नजर आएगा। कार्यक्रम में होमगार्ड निदेशक आरएस मीणा ने उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें