फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दोस्त की शादी में जाने के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे तो बनाया लूट का प्लान, उड़ाया डेढ़ लाख का मोबाइल

Mon, 15 May 2023 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुरजीत सिंह निवासी डालनवाला 12 मई को घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति ने पीछे से आकर उनके हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गया।
विज्ञापन
मोबाइल लूटा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ लाख की कीमत का मोबाइल बरामद किया गया है। दोस्त की शादी में जाने के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो वह मोबाइल लूटकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि सुरजीत सिंह निवासी डालनवाला 12 मई को घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति ने पीछे से आकर उनके हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

चेकिंग के दौरान गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के पास से आरोपी को पकड़ लिया गया। वह मूल रूप से बिजनौर के किरतपुर का रहने वाला है और अपना नाम अहरम बताया। आरोपी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में अरहम ने बताया कि दोस्त की शादी में जाना था। पैसे मांगने पर पिता ने पिटाई कर दी। इसके बाद मोबाइल छीना था और इसे बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें