फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Cyber Crime: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 5.17 लाख रुपये लुटा बैठी महिला, ऐसे बनी शिकार

Mon, 15 May 2023 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मानसी के अनुसार 12 अप्रैल को उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराते हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने एक महिला को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगा दी। महिला को ठगों ने एक विदेशी नंबर से मैसेज भेजा था। पहले थोड़ा बहुत रिटर्न मिला, लेकिन बाद में उनसे ज्यादा रिटर्न के लिए विभिन्न खातों में 5.17 लाख जमा करा लिए। मामले में साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ठगी को लेकर मानसी निवासी अमन विहार, निरंजनपुर ने शिकायत की है। मानसी के अनुसार 12 अप्रैल को उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराते हैं। महिला को लिंक भेजा गया। उस पर क्लिक किया तो महिला टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जुड़ गई। वहां बात हुई तो महिला को मोटी कमाई का झांसा दिया। महिला ने दो हजार रुपये लगाए तो तीन हजार रुपये वापस मिले। मानसी को रिटर्न पर विश्वास हो गया।

मानसी ने काफी रकम निवेश कर दी तो निकालने के लिए दो लाख रुपये और डालने को कहा गया। इस पर उन्होंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 5.17 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद और रकम मांगी गई। तब महिला को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें