मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी छूट
समिति ने मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी तबादले में छूट दी है। समूह ख के इन कर्मचारियों के तबादले भी गृह जिले में ही होंगे।
समिति ने पशु चिकित्सकों के तबादले का नया प्रस्ताव मांगा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने पशुपालन विभाग के तहत चिकित्सकों के तबादलों अधिनियम के प्रावधानों के तहत फिर प्रस्ताव देने को कहा है। विभाग ने सात जनवरी को 26 डाक्टरों का तबादला कर दिया था। 23 डाक्टरों के तबादले नियमविरुद्ध होने के कारण रद्द कर दिए गए। डॉक्टरों ने उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धंस रहे पहाड़, देश के सबसे लंबे जोशीमठ-औली रोप वे पर खतरा, 500 परिवार के सामने संकट खड़ा
शासन ने तबादलों की 15 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर समिति को प्रस्ताव दिया। समिति ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के तबादला नीति प्रस्ताव को लौटाते हुए उसे संशोधित प्रस्ताव देने को कहा है। समिति ने विशेष कार्य प्रकृति के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों की विभागीय स्थानांतरण नीति का प्रस्ताव पर समिति से छूट मांगी थी।